NTR x Trivikram: जूनियर एनटीआर और त्रिविक्रम श्रीनिवास ने अपनी नई पौराणिक फिल्म की घोषणा की है, जिसका पोस्टर रिलीज हो गया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क। पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर इस वक्त बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग में लगे हैं। जल्द ही एनटीआर कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे। इसी बीच एनटीआर की आने वाली फिल्म का एलान हो गया है। इस फिल्म के बाद जूनियर एनटीआर के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है।
एनटीआर की नई फिल्म का एलान
जी हां, जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के आने वाले बिग प्रोजेक्ट का खुलासा हो गया है। ‘अरविंदा समेता वीरा राघवा’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद, एक्टर और डायरेक्टर की यह मशहूर जोड़ी एक अनोखे और बड़े फिल्मी सफर पर निकलने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस अनटाइटल्ड फिल्म का एलान खुद जूनियर एनटीआर ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर किया है। फिल्म के पोस्टर में एक त्रिशूल और भाला डीएनए डिजाइन के साथ जुड़े दिख रहे हैं, जिस पर एक टैगलाइन लिखी है “एक त्रिशूल, एक उद्देश्य… एक दैवीय हिसाब-किताब।”
मेकर्स इस फिल्म को पौराणिक कथाओं से प्रेरित एक बहुत बड़ा और भव्य प्रोजेक्ट बता रहे हैं, जो एक दमदार कहानी के साथ दर्शकों को भक्ति और दिव्यता से भरा एक अनोखा सिनेमैटिक एक्पीरिएंस को दिखाएगा।
बिग बजट की फिल्म में पौराणिक कहानी
वहीं इस बड़े लेवल पर बनने वाली फिल्म में पौराणिक कथाओं से प्रेरित कहानी दिखने वाली है। हालांकि पौराणिक और ऐतिहासिक गाथा वाली इस फिल्म में असल में क्या कहानी होगी, इसकी जानकारी आने वाले वक्त में पता चलेगी। हालांकि पोस्टर के कैप्शन में एनटीआर ने लिखा है कि, सन ऑफ शिवा, प्राइड ऑफ पार्वती और एक शानदार सेनापति।