रायपुर नगर ज्वलंत समस्याओं जल संबंधी अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण, अतिक्रमण तथा सफाई के संबंध में चर्चा होगी…
- विशेष सम्मिलन की बैठक के आयोजन हेतु पत्र लिखकर महापौर ने किया अनुरोध
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा नगर निगम रायपुर में विशेष सम्मिलन की बैठक का आयोजन दिनांक 6 जुलाई 2026 सोमवार को प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल सामान्य सभा सभागार में रखा गया है। विशेष सम्मिलन की इस बैठक में रायपुर शहर की ज्वलंत समस्याओं जनहित से जुडे महत्वपूर्ण विषयों पर जल संबंधी, अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण, अतिक्रमण तथा सफाई के संबंध में चर्चा की जायेगी। उपरोक्त विशेष सम्मिलन की बैठक आहूत किये जाने का अनुरोध नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा दिनांक 8 जून 2026 को पत्र के माध्यम से किया गया है।