July 4, 2026

विवादों से घिरे प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का तबादला।।

IMG-20260703-WA0002

PMGSY बीजापुर में नए अधिकारियों की तैनाती।।

बीजापुर–छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार,बीजापुर PIU-1 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का तबादला कर उन्हें PIU-2, धरमजयगढ़ पदस्थ किया गया है।उनके स्थान पर रूपेन्द्र कुमार भुआर्य को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, PIU-1, बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनिल कुमार बरेठ को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, PIU-2, बीजापुर नियुक्त किया गया है।

 

गौरतलब है कि नवीन तोंडे का कार्यकाल विभिन्न आरोपों और विवादों को लेकर चर्चा में रहा। हालांकि,उनके खिलाफ लगे आरोपों पर किसी सक्षम न्यायालय या विभाग द्वारा अंतिम निर्णय की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।ऐसे में उनके तबादले को जिले में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

 

राज्य शासन के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 10 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।