सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम रायपुर की 6 जुलाई की विशेष सम्मिलन बैठक के पूर्व सत्ता पक्ष भाजपा, प्रतिपक्ष कांग्रेस, निर्दलीय पार्षदों की बैठक लेकर व्यवस्था बनाये रखने सहयोग देने कहा…
- सभापति की विशेष सम्मलेन में पार्षदो से आपसी व्यक्तिगत टीका टिप्पणी नहीं करने एवं सदन की गरिमा बनाये रखने सहयोग देने की अपील
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने नगर पालिक निगम सचिवालय के माध्यम से दिनांक 6 जुलाई 2026 सोमवार को नगर निगम मुख्यालय के चतुर्थ तल पर निगम सामान्य सभा सभागार में आहूत विशेष सम्मिलन की बैठक के आयोजन के पूर्व नगर निगम मुख्यालय में सभापति कार्यालयीन कक्ष में पृथक पृथक सत्ता पक्ष भाजपा, प्रतिपक्ष कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदों की बैठक ली ।
सभापति ने भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय पार्षदो से बैठक में विशेष सम्मिलन की बैठक में व्यवस्था बनाये रखने सहयोग देने कहा। विशेष सम्मिलन की बैठक में आपसी एवं व्यक्तिगत टीका टिप्पणी नहीं करने और सदन की गरिमा और सम्मान बनाये रखने की सभी पार्षदो से सभापति ने अपील की।
सभापति ने कहा कि सभी पार्षदगण नगर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आहूत रायपुर नगर निगम की विशेष सम्मिलन की बैठक में ज्वलंत समस्याओं के विषय पर खुलकर चर्चा करें एवं नगर हित की दृष्टि से विचार विमर्श करें। सभापति ने सत्ता पक्ष भाजपा, प्रतिपक्ष कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदो को विशेष सम्मिलन की बैठक में रायपुर शहर की ज्वलंत समस्याओं पर खुलकर नगर हित में चर्चा करने पर्याप्त समय देने के प्रति आश्वस्त किया है।
नगर निगम रायपुर में विशेष सम्मिलन की बैठक रायपुर शहर की ज्वलंत समस्याओं जल संबंधी, अवैध प्लाटिंग निर्माण, अतिक्रमण एवं सफाई संबंधी के संबंध में चर्चा एवं विचार विमर्श करने दिनांक 6 जुलाई सोमवार को प्रातः 11 बजे नगर निगम सचिवालय द्वारा आहूत की गई है।
सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ द्वारा बुलाई गई बैठक में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार, श्री भोला राम साहू, श्री अमर गिदवानी, श्री संतोष सीमा साहू, श्री नंद किशोर साहू, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, अम्बर अग्रवाल, गज्जू साहू सचिन. बी. मेघानी, सत्ता पक्ष भाजपा, प्रतिपक्ष कांग्रेस, निर्दलीय पार्षदगण की उपस्थिति रही।




