नकटी ग्राम में तोड़े गए मकान के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन,राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया पुतला दहन…
गरियाबंद :- राज्य के नकटी ग्राम में प्रशासन द्वारा तोड़े गए मकानों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और कार्रवाई को गरीब एवं आदिवासी परिवारों के साथ अन्याय बताया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेससदस्यों द्वारा ।प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों को पर्याप्त सुनवाई और वैकल्पिक व्यवस्था दिए बिना उनके मकानों को तोड़ दिया गया,जो पूरी तरह अमानवीय है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है और प्रशासन की कार्रवाई एकतरफा एवं दमनात्मक है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिला,उचित मुआवजा एवं पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई, तो पार्टी जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रदर्शन के अंत में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया तथा प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग किया गया।पुतला दहन के दौरान पुलिस विभाग और कांग्रेस सदस्यों के बीच पुतला दहन को लेकर काफी झूमाझटकी हुई।
