डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब भिलाई पिनेकल ने चिकित्सकों का किया सम्मान…
भिलाई। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा पिनेकल कार्यालय में चिकित्सकों के सम्मान एवं सामान्य सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाली प्रतिष्ठित महिला चिकित्सकों डॉ. वैशाली भगत, डॉ. रीना बनर्जी, डॉ. वनीता राठौड़, डॉ. अनीता भट्टाचार्य एवं डॉ. दीक्षाली इंदूरकर का शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
यह आयोजन चार्टर अध्यक्ष लायन विभा भूटानी, पूर्व अध्यक्ष लायन रेविका बेदी, अध्यक्ष लायन शालिनी सोनी तथा कोषाध्यक्ष लायन शुभ्रता नागपाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सामान्य सभा में क्लब की आगामी सेवा परियोजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्मान समारोह के उपरांत सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं हाउजी का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर उत्सव मनाया गया तथा हाई-टी एवं स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था जुलाई टीम की सदस्य उर्मिला ताओरी, ममता मुंदड़ा, नंदिनी हिवासे एवं प्रिया राडतोगी द्वारा प्रायोजित की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभा डोगरा, मंजू अग्रवाल, रश्मि गेडाम, प्राशी तिवारी, उषा चक्रवर्ती, शीना शेखर एवं अर्चना झा सहित क्लब की सभी सदस्याओं का विशेष सहयोग रहा।


