July 4, 2026

रायपुर में मानसून की बारिश प्रारम्भ, बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं सभी 10 जोनों का अमला विशेष सतर्कता एवं जागरूकता बरते, कार्यालय में एसी रूम में ना बैठकर फील्ड में जाकर सुनिश्चित करें कि जल का भराव होने की सूचना मिलते ही वहाँ तत्काल टीम भेजी जाये और तुरंत आवश्यक सफाई वहाँ करवाकर जल की सुगम निकासी किया जाना सुनिश्चित किया जाये, इस कार्य में कोई लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी- महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

Screenshot_20260703_202543 (1)

रायपुर – राजधानी शहर रायपुर में मानसून की बारिश प्रारम्भ हो गयी है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने गठित बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के अमले सहित सभी 10 जोन के अमले को मानसून के दौरान विशेष सतर्कता एवं जागरूकता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैँ.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा है कि सभी जोन कमिश्नर कार्यपालन अभियंता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी के साथ लगातार वार्डो का प्रतिदिन निरीक्षण करें एवं हरसंभव तर्रीके से सफाई व्यवस्थित तौर पर करवाना सुनिश्चित करें. जोन में जिस वार्ड से बारिश में जल के भराव की सूचना मिले, वहाँ तत्काल टीम भेजकर आवश्यक सफाई करवाएं और जल की निकास व्यवस्था करवाना तत्काल सुनिश्चित करें. इसमें कोई लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी. जहाँ भी बारिश में जल की निकासी सुगमता से नहीं हुई, तो इसके लिए सम्बंधित जोन के जोन कमिश्नर सीधे जिम्मेदार रहेंगे.

You may have missed