टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत निगम जोन 6 क्षेत्र में पुजारी पार्क टिकरापारा के पास मुख्य मार्ग में अवैध कब्जे हटाने अभियान चलाकर लगभग 6 ठेलो को हटाया गया…
- लगभग 13 दुकानदारों पर सडक पर सामान रखने कुल 12000 ई चालान किया गया
रायपुर – आज टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा,
सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उपअभियंता श्री सागर ठाकुर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग ने टिकरपारा पुजारी पार्क के पास मुख्य मार्ग मे अभियान चलाकर वहां से लगभग 6 ठेलो को हटाने एवं मार्ग को कब्जा मुक्त करने कार्यवाही की और लगभग 13 दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए दुकान का सामान मुख्य मार्ग पर रखने पर उन पर कुल 12000 रू. ई चालान किया गया एवं यातायात को जनहित में सुगम बनाकर प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निदान जोन स्तर पर किया गया।
