नगर पालिका क्षेत्र में आवास योजनाओं का निरीक्षण किया गया…
कोंडागांव प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कोंडागांव में सघन फील्ड विजिट किया गया। इस निरीक्षण दल में नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका आधिकारी सचिन गुप्ता , उप-अभियन्ता राजेश पाण्डेय , जिलानी आर्किटेक्ट फर्म के इंजीनियर *फैज़ जिलानी*, पी०एम०सी के सर्वयर *सुशील एवं लखराज* और संयुक्त संचालक कार्यालय से *संभागीय CLTC अतुल डोंगरे सर (सामाजिक विशेषज्ञ) शामिल थे। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य PMAY 1.0 के तहत निर्माण शुरू होने के पश्चात विभिन्न स्तर (जैसे- फाउंडेशन/लिंटल/रूफ) पर *काफी लंबे समय से रुके या अधूरे पड़े आवासों की निर्माण स्तरवार सूची लेकर हितग्राहियों की वास्तविक परिस्तिथि एवं कारणों को साक्ष्य कर, उन हितग्राहियों की जन-मन-धन संबंधित समस्त समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए तकनीकी व सामाजिक मार्गदर्शन प्रदान करना।निरिक्षण के दौरान टीम ने ऐसे घरों पर विशेष ध्यान दिया जो कई वर्षो से आज दिनाक तक भी लिंटेल (Lintel) या छत (Roof) के स्तर पर आकर रुक गए हैं तथा जिनको कर्टल करवा देने से अच्छा उनको थोड़ा तकनिकी व सामाजिक मार्गदर्शन प्रदान करने से कोई ना कोई हल निकल सकता हैं। जिसके लिए सी०एम०ओ सर द्वारा विजिट के दौरान संबंधित वार्ड के पार्षदों को भी साथ लेकर चलने के लिए प्रेरित किया ताकि ऐसे आवासों के लाभार्थियों एवं मौके पर उपस्थित परिवारजन से उनकी विभिन्न समस्याओं को मौके पर ही सुना गया और उनका समाधान निकालने की कोशिश किया गया| निरीक्षण में ऐसे हितग्राही बड़ी संख्या में मिले जिनको पुन: निर्माण कार्य शुरू करने में विभिन्न कारणों से वित्तीय समस्या आ रही है| इस पर टीम ने लाभार्थी को नगर पंचायत द्वारा आयोजित होने वाले ‘ऋण मेले’ (Loan Mela) के माध्यम से बैंक से आसान किश्तों पर लोन लेने का व्यावहारिक सुझाव दिया ताकि वह अपना घर का रुका निर्माण कार्य पूरा कर सके। यह फील्ड विजिट पिछले कुछ सप्ताह से लगातार प्रति दिन वार्डो में उन लक्षित आवासो में विजिट कर रहें है जब तक की हर एक आवास का निर्माण कार्य पुनः शुरू कर पूर्ण नहीं हो जाता।_