Home दिल्ली बारिश का रेड-ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, जानिए किन राज्यों के लिए...

बारिश का रेड-ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, जानिए किन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी…

33
0

नई दिल्ली: देश भर में मॉनसून की बारिश का दौर जारी है. कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, केरल समेत देश के कई राज्यों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

देशभर में मॉनसून की बारिश अब आफत बनने लगी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक साथ रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, यूपी-उत्तराखंड और केरल जैसे राज्यों में भी भारी बारिश का संकट मंडरा रहा है. आइए जानते हैं किस राज्य और किन जिलों के लिए क्या चेतावनी जारी की गई है.

रेड अलर्ट (Red Alert)

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के सभी जिलों और हरियाणा के कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के मुताबिक, इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही 15 मिलीमीटर प्रति घंटे से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है.

9 जुलाई को दिल्ली और हरियाणा के इन जिलों में रेड अलर्ट

राज्य का नाम इन जिलों में रेड अलर्ट

हरियाणा फरीदाबाद, करनाल, पलवल, पंचकुला, पानीपत, सोनीपत

दिल्ली सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ-ईस्ट दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली

जानिए मौसम विभाग के रेड-येलो-ऑरेंज-ग्रीन कलर कोड का मतलब

ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)

मौसम विभाग (IMD) का ऑरेंज अलर्ट उन इलाकों के लिए है जहां 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 5-15 मिलीमीटर प्रति घंटे की दर से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

आइए जानते हैं 9 जुलाई को किस राज्य के कौन से जिलों में ऑरेंज अलर्ट है

 

राज्य का नाम इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली

हरियाणा अंबाला, गुड़गांव, झज्जर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, मेवात, रोहतक

उत्तराखंड अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी

केरल एर्नाकुलम, त्रिशूर

अरुणाचल प्रदेश लोअर सुबनसिरी, पपुम पारे

जम्मू-कश्मीर डोडा, किश्तवाड़

 

येलो अलर्ट (Yellow Alert)

मौसम विभाग (IMD) का सबसे आम अलर्ट येलो होता है. जब मौसम में बदलाव आने वाला होता है तो मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी करता है. इसमें मौसम खराब हो सकता है लेकिन बहुत ज्यादा खतरा नहीं होता. मॉनसून सीजन में अकसर सभी जगहों पर मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी रहता है.