September 6, 2026

महापौर मीनल चौबे अर्जुन नगर, दुर्गा नगर, गंगा नगर के जलभराव क्षेत्रों में पहुंची, किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, अर्जुन नगर में नाला सफाई करवाकर छोटे-छोटे चेम्बर बनाकर नाला डायवर्ट कर सुनिश्चित करने कहा कि भविष्य में जल भराव ना होने पाये…

IMG-20260709-WA0021
  • दुर्गा नगर, गंगा नगर में सफाई करवाने एवं पंडरी कपड़ा बाजार में नाली पर बनाये गये अवैध पाटो को तोड़कर बाजार में सफाई करवाने के दिये सख्त निर्देश

        रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज नगर निगम जोन 7 के स्वामी आत्मानंद वार्ड अंतर्गत समता कालोनी मार्ग से श्याम खाटु मंदिर मार्ग होकर अर्जुन नगर बस्ती पहुंचकर जलभराव क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, जोन 7 कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस एवं संबंधित जोन 7 कर्मचारियों की उपस्थिति में किया।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान अर्जुन नगर में नाले की सफाई करवाकर रेत की बोरी बिछाकर छोटे छोटे चेम्बर बनाकर गंदे पानी का निकास करवाने के निर्देश दिये। आवश्यक होने पर नाले को डायवर्ट कर गंदे पानी का निकास सुनिश्चित करने निर्देशित किया ताकि भविष्य में दोबारा जल भराव वहां ना होने पाये।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 2 अंतर्गत शहीद हेमूकालाणी वार्ड क्षेत्र में पंडरी में गंगा नगर एवं दुर्गा नगर बस्ती में पहुंचकर जलभराव क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री तुषार चोपड़ा, नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया एवं जोन 2 के अन्य संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में किया।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान गंगा नगर एवं दुर्गा नगर में नाले की सफाई अभियान पूर्वक करवाते हुए स्वच्छता कायम करने के निर्देश दिये। ताकि दोबारा जल भराव बारिश में बस्ती में ना होने पाये।

महापौर ने पंडरी कपडा बाजार की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के दौरान नाली पर कब्जा करके बनाये गये पाटो को अभियान पूर्वक तोड़कर बाजार क्षेत्र में सफाई करके गंदे पानी का निकास सुगम बनाना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जोन 2 के जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। ताकि पंडरी कपडा बाजार क्षेत्र में बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना होने पाये।

You may have missed