September 6, 2026

महिलाओं के लिए कैल्शियम का खजाना है ‘रागी की अंबली’, शरीर को भी रखेगी ठंडा; नोट कर लें रेसिपी…

image-2026-07-f22987447ff7d54b4003348059cccc45-1200x675
  • रागी की अंबली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस ड्रिंक को आसानी से कम समय में तैयार किया जा सकता है। 
  • सेहत के लिए काफी फायदेमंद है रागी की अंबली 

लाइफस्टाइल डेस्क। दक्षिण भारत में रागी से एक बेहद खास ड्रिंक बनाई जाती है, जिसे रागी की अंबली कहते हैं। रागी को छाछ और मसालों के साथ मिलाकर अंबली तैयार की जाती है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

 

रागी कैल्शियम और फाइबर का बेहतरीन सोर्स है। इसलिए इसे किसी भी रूप में डाइट में शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद है, खासकर महिलाओं के लिए। आइए जानें रागी अंबली बनाने की रेसिपी।

रागी अंबली पीने के फायदे क्या हैं?

कैल्शियम का खजाना- रागी में किसी भी दूसरे अनाजों से ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।

वजन घटाने में मददगार- इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होती।

नेचुरल कूलेंट- छाछ और रागी का यह कॉम्बिनेशन पेट की गर्मी को शांत करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

डायबिटीज में फायदेमंद- इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता।

रागी की अंबली बनाने की रेसिपी

खबर को पूरा पढ़ने और फीचर्स के लिए लॉगिन करें

मेरी खबरें: बनाएं अपने पसंदीदा विषय के समाचारों का पेज।

अनलिमिटेड न्यूज एक्सेस: रोजाना पढ़ें नई और ताजा खबरें, जब चाहें, जहां चाहें बिना रुकावट के!

लॉगइन फीचर्स: अपनी पसंदीदा खबरों को लाइक कर, उन्हें बुकमार्क करें और कमेंट के जरिए अपनी राय साझा करें!

 

 

You may have missed