September 6, 2026

नगर निगम जोन 1 में अनुग्रह रेसीडेंसी साम्राज्य रेसीडेंसी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करने का जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू एवं पार्षदों की बैठक में लिया गया निर्णय…

IMG-20260710-WA0022
  • गीला और सूखा कचरा पृथक करके नहीं देने पर मिक्स कचरा देने पर जुर्माना करने का निर्णय
  • झुग्गी बस्तियों में रामकी कंपनी के माध्यम से व्हील विंग के जरिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने का निर्णय

         रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 द्वारा जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू द्वारा आज जोन कार्यालय में एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, श्रीमती अंबिका साहू, श्री राजेश कुमार देवांगन, श्रीमती परमिला बल्ला राम साहू, श्री सोहन साहू सहित जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री सुमीत, श्री सौरभ सहित 14 स्वच्छता दीदियों, 7 वार्ड सुपरवाईजरों की उपस्थिति में जोन 1 के 7 वार्डो की सफाई व्यवस्था सुधारने ली गई बैठक में चर्चा उपरांत जोन 1 अंतर्गत अनुग्रह रेसीडेंसी और साम्राज्य रेसीडेंसी आवासीय परिसर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य रामकी कंपनी के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करवाने का निर्णय लिया गया।

वहीं सूखा और गीला कचरा पृथक पृथक रामकी कंपनी की सफाई वाहनों में स्वच्छता दीदियों के सहयोग से घर-घर जाकर लेने एवं पृथक पृथक सूखा और गीला कचरा नहीं देने मिक्स कचरा देने पर अब संबंधित पर स्थल पर नियमानुसार जुर्माना करने का निर्णय क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुधारने की दृष्टि से लिया गया।

बैठक में निर्देशित किया गया कि रामकी कंपनी के माध्यम से जोन के वार्डों के के व्यवसायिक क्षेत्रो में भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य नियमित प्रतिदिन करवाया जाये। गलियों के झुग्गी बस्ती क्षेत्रों में व्हील विंग के माध्यम से रहवासियों के घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन प्रतिदिन नियमित रामकी कंपनी के माध्यम से करवाने के निर्देश दिये गये।

साथ ही रामकी कंपनी की वार्डों में जाने वाली गाडियों हेतु जनसुविधा के लिए प्रतिदिन नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु समय निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जोन कमिश्नर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को रामकी कंपनी से जानकारी लेकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शत प्रतिशत करने सभी पार्षदो को रूट प्लान की जानकारी देने के निर्देश दिये गये।

जोन कमिश्नर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को जोन 1 जोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से खमतराई बाजार में बडे आकार का डस्टबीन रखवाने एवं नागरिको और व्यापारियों को उक्त डस्टबीन में कचरा डालने जागरूक बनाने निर्देश दिये गये। डस्टबीन में कचरा नहीं डालकर इधर उघर कचरा डालने वालो को पहले समझाईश देने एवं उसके बाद नहीं मानने पर इधर उधर कचरा डालने पर संबंधितो पर नियमानुसार जुर्माना करने के निर्देश दिये गये।

You may have missed