September 7, 2026

महापौर मीनल चौबे ने स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन एसटीपी की प्रगति को महाराजबंध तालाब में पहुंचकर प्रत्यक्ष देखा…

IMG-20260710-WA0045
  • ठेकेदार ने कार्य पूर्ण कर ट्रायल प्रारंभ करने 10 दिनों का समय मांगा

        रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन 3 एमएलडी क्षमता के एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट

प्लांट के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण स्मार्ट सिटी उप अभियंता श्री शुभम तिवारी की उपस्थिति एवं कार्य से संबंधित अनुबंधित ठेकेदार की उपस्थिति में किया। महापौर से अनुबंधित ठेकेदार ने महाराजबंध तालाब के एसटीपी का कार्य पूर्ण कर ट्रायल प्रारंभ करने 10 दिनों का समय मांगा ।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कार्य पूर्ण कर 10 दिन में महाराजबंध एसटीपी का ट्रायल कार्य प्रारंभ करना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये है।

अन्यथा की स्थिति में संबंधित अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स समृद्धि वाटर वर्कस लिमिटेड के भुगतान पर रोक लगाने की कड़ी कार्यवाही करवाने की चेतावनी दी है।