बाजार के फेसवॉश पर क्यों खर्च करें? घर में नीम से बनाएं नेचुरल फेस क्लेंजर…
- बाजार के फेसवॉश पर क्यों खर्च करें? घर में नीम से बनाएं नेचुरल फेस क्लेंजर, बरसात में भी रहेगी त्वचा साफ
बरसात के मौसम में उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा पर गंदगी जल्दी जम जाती है. इससे चेहरे पर मुंहासे, अतिरिक्त तेल और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ऐसे में अगर आप केमिकल वाले फेसवॉश की जगह कोई प्राकृतिक विकल्प तलाश रहे हैं, तो घर पर तैयार किया गया नीम का फेस क्लेंजर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. प्रयागराज की ब्यूटी एक्सपर्ट नेहा कुमारी ने जरूरी टिप्स दिए हैं.
नीम को लंबे समय से त्वचा की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ रखने और बैक्टीरिया से बचाने में मदद कर सकते हैं. खासकर बरसात के मौसम में, जब त्वचा संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, तब नीम आधारित घरेलू क्लेंजर उपयोगी साबित हो सकता है.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले नीम की ताजी और साफ पत्तियां लें. इन्हें अच्छी तरह धोकर थोड़ा पानी डालते हुए बारीक पीस लें. अब इस पेस्ट में एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के साथ नमी बनाए रखने में मदद करता है. इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें. हल्दी में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को साफ रखने और दाग-धब्बों की समस्या कम करने में सहायक माने जाते हैं.

निम फेस पैक
<br />बरसात में स्वस्थ त्वचा के लिए चेहरे की नियमित सफाई, पर्याप्त पानी पीना, संतुलित भोजन और साफ तौलिया इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है. सही स्किन केयर रूटीन के साथ यह घरेलू नीम क्लेंजर आपकी त्वचा को ताजगी और साफ-सफाई का एहसास दिलाने में मदद कर सकता है.