अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को साइबर सेल की भी मिली जिम्मेदारी…
- एसपी ने जारी किया पदस्थापना आदेश, कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत निरीक्षक भास्कर शर्मा को उनके वर्तमान दायित्व थाना प्रभारी अकलतरा के साथ-साथ प्रभारी साइबर सेल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान को चौकी नैला से थाना अकलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं प्रधान आरक्षक विष्णु प्रसाद कश्यप को रक्षित केंद्र जांजगीर से पुलिस सहायता केंद्र करही (थाना बिर्रा) भेजा गया है। आरक्षक चिरंजीव कुमार कमलेश को चौकी पंतोरा से साइबर थाना में पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा साइबर अपराधों पर नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।