ब्यूटी पार्लर वाला गोल्डन ग्लो मिलेगा घर पर, शहद और हल्दी के साथ बनाएं फेस पैक…
- Tips: ब्यूटी पार्लर वाला गोल्डन ग्लो मिलेगा घर पर, शहद और हल्दी में मिलाएं 2 और चीजें, निखर जाएगा चेहरा
लाइफस्टाइल : घर पर ही बिना झंझट और खर्च के गोल्डन ग्लो पाना चाहती हैं तो ये फेसपैक लगा सकती हैं. इसके लिए आपको बस किचन में रखे 3-4 सामान की जरूरत होगी. इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं और कुछ ही दिनों में आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा
रांची. कच्चा दूध और हल्दी अपने खास गुणों के कारण स्किन ट्रीटमेंट्स के लिए अच्छे माने जाते हैं. इसी क्रम में अगर आप इससे फेस पैक तैयार करती हैं तो बिना खास खर्च और झंझट के अच्छा रिजल्ट देने वाली रेमेडी तैयार हो जाएगी. इस बारे में रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता बताती हैं, शहद, कच्चा दूध और हल्दी मिलाकर पैक बनाएं. खासतौर पर जिनकी स्किन ड्राई है या फिर चेहरे पर निखार नहीं है, उनके ऊपर यह अच्छा काम करता है. अगर एक महीने तक हफ्ते में दो बार इसे नियमित रूप से लगा लें, तो गजब का निखार देखने को मिल सकता है.
ऐसे तैयार करें पैक
कविता बताती हैं, सबसे पहले आपको थोड़ा सा शहद लेना है. शहद प्राकृतिक तौर पर स्किन को साफ करने का काम करता है और चेहरा चमकदार बनाता है. हल्दी में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं और खासतौर पर जो गोल्डन ग्लो है, वह इसी से आता है. यह चेहरे को एकदम गोल्डन निखार देता है. इसके बाद थोड़ा सा कच्चा दूध डालें, जो स्किन को पोषण देता है. आपकी स्किन ऑयली हो तो आप इसमें मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल भी डाल सकते हैं.
इस तरीके से लगाएं
दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन की रंगत निखारने में काफी मदद करता है. इन सभी चीजों को मिलाने के बाद पहले कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर आपको कोई एलर्जी नहीं होती है, तभी इसे अपने चेहरे पर लगाएं. भूलकर भी किसी पेस्ट को सीधे अपनी स्किन पर न लगाएं. कान के पीछे लगाने के बाद 10 मिनट रुकें, साफ करें और अगर कोई समस्या नहीं होती है तो चेहरे पर लगा लें.
इस पेस्ट को लगाने के बाद कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. चेहरा धोने के बाद बढ़िया मॉइश्चराइजर लगाएं और फिर थोड़ी देर बाद सनस्क्रीन लगाएं. ये दोनों स्टेप बिल्कुल भी न भूलें. इस पेस्ट को आप हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं. आमतौर पर इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते.
मिलेगा गोल्डन ग्लो
इस पेस्ट का फायदा यह है कि आपको बिना ब्यूटी पार्लर जाए ही गोल्डन ग्लो मिल सकता है. आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आपके चेहरे की रंगत साफ हो रही है. आपकी स्किन क्लियर हो रही है और दाग-धब्बे भी कम हो रहे हैं. आप चाहें तो इस पेस्ट का इस्तेमाल अपनी जरूरत के अनुसार गले और गर्दन पर भी कर सकते हैं. इसे लगाेन के बाद हल्के हाथों से मसाज करें, फिर सूखने दें और ठंडे पानी से धो लें.