श्री रथयात्रा महापर्व दिनांक 16 जुलाई 2026 गुरूवार के पावन अवसर पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें…
- समस्त नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में राजधानी शहर रायपुर को राष्ट्र का प्रथम स्वच्छ रैंकिंग शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः एक बार की विनम्र अपील
रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, सभी जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, भगवान श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा की जगप्रसिद्ध श्री रथयात्रा महापर्व दिनांक 16 जुलाई 2026 गुरूवार के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में सुख, समृद्धि हरियाली और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा शक्ति प्रदान करने महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, भगवान श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य श्रीचरणों में सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों,एल्डरमैनों ने कहा है कि पवित्र श्री रथयात्रा महापर्व की विगत अनेक वर्षो से प्रत्येक वर्ष महापर्व अवसर की प्रत्येक नागरिक को प्रतीक्षा रहती है. यह महापर्व नागरिकों के लिए जीवन में प्रसन्नता एवं खुशियाँ लाने का अवसर माना जाता है. यह अवसर महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, भगवान श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विशेष पूजा आराधना के साथ उनके शुभ दर्शन लाभ को प्राप्त करने सहित जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति जागृत करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर माना जाता है. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, भगवान श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा के श्री रथयात्रा महापर्व पर शुभ दर्शन लाभ करते हुए प्रकृति आनंदित होकर धरा पर सुखद वर्षा करते हुए श्री रथयात्रा महापर्व का आत्मीय स्वागत करती परिलक्षित की जाती है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 में रायपुर शहर को देश में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लेने की पुनः एक बार विनम्र अपील की है।