कर्मकार व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ महोत्सव संपन्न, ओ.पी. चौधरी ने लाइव जुड़कर किया मार्गदर्शन…
भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भिलाई इकाई ,हिन्दू जागरण समिति व स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “कर्मकार व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण” के शुभारंभ महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, प्रतिष्ठान संचालक एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी लाइव माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि किसी भी संस्था या व्यापार की वास्तविक शक्ति उसके कर्मकार होते हैं। यदि कर्मचारियों का व्यक्तित्व, कौशल एवं कार्य संस्कृति विकसित होती है, तो व्यापार स्वतः नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है। उन्होंने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारी समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री सुभाष अग्रवाल (प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ ) ने अपने उदबोधन में कहा कि ग्राहक व्यवहार, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, टीम वर्क, कार्य के प्रति जिम्मेदारी, व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक अनुशासन पर विस्तार यही प्रशिक्षण शिविर का मुख्य और सही उद्देश्य है।भिलाई चेम्बर का साधुवाद करता हु।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मकारों एवं स्टाफ के व्यक्तित्व, व्यवहार, कार्यकुशलता, संवाद कौशल एवं ग्राहक सेवा क्षमता का विकास करना है।
महामंत्री अजय भसीन ने उपस्थित व्यापारियों को प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षित एवं प्रेरित कर्मचारी किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।
सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण शिविर में भेजने का आग्रह किया, ताकि कुशल, संस्कारित एवं जिम्मेदार कर्मकारों के माध्यम से व्यापार और सेवा की गुणवत्ता को नई दिशा मिल सके।
गार्गी शंकर मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मकारों एवं स्टाफ के व्यक्तित्व, व्यवहार, कार्यकुशलता, संवाद कौशल एवं ग्राहक सेवा क्षमता का विकास करना है। उपस्थित व्यापारियों को प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अभिजीत अरविंद पोलके जी
जिला सह समन्वयक हिन्दू जनजागृति समिति ने स्वभाव दोष पर अपनी बात रखी ।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नवीन पदाधिकारीयो का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बंसी अग्रवाल, उद्योग चेम्बर अध्यक्ष जे पी गुप्ता, सी ए चेयरमैन श्री सुखदेव राठी ,महिला चेम्बर अध्यक्ष सुमन कनोजे,दिनेश पाटिल ,सिंधी साहित्य अकादमी की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा जेठानी,स्वीटी कौशिक,अखराज ओस्तवाल,भूपेंद्र नेमा,कमल बिस्वाल,सरोजनी पाणिग्रही, गीता वर्मा,टीना सातपुते,दर्शन ठकवानी व अनेक चेम्बर के पदाधिकारी व अनेक संस्थान व समाज के प्रमुख उपस्थित थे।
मंच संचालन सुनील मिश्रा ने किया।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।
