September 6, 2026

रात्रि में तेज ध्वनि में डीजे बजाकर कोलाहल फैलाने पर पद्मनाभपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, डीजे वाहन जप्त…

IMG-20260716-WA0021
  • रात्रि 12:30 बजे सिविल लाइन दुर्ग क्षेत्र में आयशर वाहन में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल फैलाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई।*
  • डीजे उपकरण सहित आयशर वाहन क्रमांक CG 07 CZ 5690 को जप्त कर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के तहत कार्यवाही की गई।*
  • ▪️ *सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रिकालीन गश्त के दौरान प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।*
  • ▪️ *ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।*

 

दिनांक 16.07.2026 को रात्रि लगभग 12:30 बजे थाना पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त के दौरान सिविल लाइन दुर्ग क्षेत्र में एक आयशर वाहन क्रमांक CG 07 CZ 5690 में डीजे उपकरण लगाकर तेज ध्वनि में डीजे बजाया जाना पाया गया, जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं सार्वजनिक शांति भंग हो रही थी। मौके पर वाहन को रोककर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वाहन सहित डीजे उपकरण जप्त किया गया।

 

▪️ घटना स्थल :

सिविल लाइन, दुर्ग

 

▪️ डीजे मालिक का नाम :

 

1. वसीम, उम्र 38 वर्ष, निवासी जलेबी चौक, भिलाई

 

▪️ जप्त सामग्री :

 

1. आयशर वाहन क्रमांक CG 07 CZ 5690

2. डीजे उपकरण

 

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर पुलिस के रात्रिकालीन गश्ती दल की सराहनीय भूमिका रही।

 

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन करें। निर्धारित समय एवं मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

—0000—

You may have missed