निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने डस्टबिन नहीं रखने, गन्दगी फैलाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर पर 7 भिन्न दुकान संचालकों पर किया कुल 7500 रूपये ई चालान…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गन्दगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत बाजार क्षेत्र में डस्टबिन नहीं रखने,
गन्दगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने की जनशिकायतें औचक निरीक्षण में स्थल पर सही मिलने पर सम्बंधित 7 दुकानों मनमीत केमिकल, श्री बालाजी एजेंसी, सिंघ हार्डवेयर,पलक हार्डवेयर, प्रिंस सेनिटेशन पर 1000 -1000 रूपये, सुपर मशीनरी पर 500 रूपये, रामेश्वर साहू पर 2000 रूपये,
इन कुल 7 सम्बंधित दुकानों के संचालकों पर कुल 7500 रूपये का ई चालान सम्बंधितों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए वसूला गया और डस्टबिन नहीं रखने,
गन्दगी फैलाने,प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.



