लायंस क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, बच्चों ने दिखाया भारी उत्साह…
18 जुलाई 2026: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज गुरुकुल स्कूल, सूर्य विहार में लायंस क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में न केवल पौधे रोपे गए, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए ताकि पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें।
इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष लायन शालिनी सोनी द्वारा की गई। उनके कुशल नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में स्कूल के प्राचार्य, समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण के प्रति अपना गहरा उत्साह दिखाया। बच्चों ने इस दौरान पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
इस कार्यक्रम में क्लब की रीजन चेयरपर्सन लायन अंजना विनायक, चार्टर प्रेसिडेंट लायन विभा भूटानी, वाइस प्रेसिडेंट लायन प्रिया रस्तोगी, वाइस प्रेसिडेंट लायन रश्मि गेदाम, कोषाध्यक्ष डॉ. सुब्रता नागपाल, लायन उषा चक्रवर्ती एवं लायन सुषमा दुबे का सक्रिय योगदान रहा। सभी ने मिलकर स्कूल परिसर में विभिन्न छायादार पौधे लगाए।
कार्यक्रम के अंत में क्लब सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।



