रायपुर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी महेन्द्र कुमार गढ़ेवाल के आकस्मिक निधन पर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने गहन शोक व्यक्त किया…
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी महादेव नगर न्यू चंगोराभाठा निवास श्री महेन्द्र कुमार गढ़ेवाल के आज आकस्मिक निधन पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने गहन शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान कर उनके परिवारजनों, ईष्टगणों, सहयोगियों, मित्रों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है. सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी महेन्द्रकुमार गढ़ेवाल की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से दिनांक 19 जुलाई 2026 रविवार को प्रातः 10 बजे महादेवघाट मुक्तिधाम के लिए निकलेगी.