कोरोना की वापसी के संकेत आंध्र प्रदेश में 20 दिनों में 4 मरीजों की मौत, COVID-19 ने फिर बजाई खतरे की घंटी…
हैदराबाद: कोरोना वायरस फिर से सिर उठाने लगा है. आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित चार लोगों की मौत हो गई है. आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन ने गुरुवार को बताया कि 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में 12 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित हुए, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई. हालांकि, इन चारों को पहले से ही दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं.