Home दुर्ग भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने आज स्पष्ट कर दिया है कि...

भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने आज स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी दुकानदार को न्यायालय प्रकरण की आड़ में परेशान नहीं किया जाएगा ना किसी को नोटिस भेजा जाएगा चाहे मामले स्टेट कोर्ट में हो जिला न्यायालय में हो या हाई कोर्ट में हो या सुप्रीम कोर्ट …

13
0
  • नई पॉलिसी के अनुरूप सबको सुविधा दी जाएगी 
  • नई पॉलिसी भिलाई स्पात संयंत्र से जारी होने की तारीख से लागू होगी ।

सीवरेज बिजली सड़क समस्या कचरा उठाने में आ रही तकलीफ सब की और अधिकारियों का ध्यान आज आकर्षित कराया गया है हर विभाग के अधिकारी आज की बैठक में और लंबी चर्चा में साथ में जाने वाले हर प्रतिनिधि को उनके बाजार क्षेत्र की उनके समाज की समस्याओं को तकलीफों को रखने का मौका सबको मिला है सबने अपनी बातों को अधिकारियों के समक्ष रखा है और अधिकारियों ने भी एक अच्छे वातावरण में कार्य करने का आश्वासन हम सबको दिया है ।

लाइसेंस रिटायर्ड सेवानिवृत कर्मचारी और दुकानों की तकलीफों में हम सब एकजुट हैं जहां जरूरत पड़ेगा प्रबंधन से बात करेंगे शहर के विकास में हम सब एकजुट हैं सब की तकलीफों को हल करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है ।

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के डॉक्टर को एम्स के समतुल्य वेतन वेतन भुगतान करके विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति की ओर भी उनका ध्यान आकर्षित कराया गया है आउटसोर्सिंग में किसी भी हालत में ना दिया जाए इस पर भी उनको स्टील सिटी चैंबर की ओर से कहा गया है एकमात्र अस्पताल शहर में है जिसमें बीएससी के कर्मचारी बीएसपी के तृतीय पक्ष उपभोक्ता इस पर आश्रित है इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा