समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू) का जन्मदिन सेवा, सम्मान, विशाल जनसैलाब के बीच धूमधाम से मनाया गया…
- नेत्रहीन बच्चों को इंद्रजीत की पत्नी ने बाटे पुरुष्कार
- युवा विधायक देवेंद्र ने भी दी इंद्रजीत को बधाई
भिलाई। सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) का जन्मदिन को सेवा, सामाजिक सरोकार और जनसहभागिता के साथ भव्य रूप से मनाया गया। उनके कार्यालय पर सुबह से ही शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और धार्मिक व् समर्थकों का तांता दिन भर लगा रहा। बड़ी संख्या में सभी लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने भी उनके निवास सूर्या विहार पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सामाजिक कार्यों सरहाना एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए दिव्य ज्योति निःशुल्क नेत्रहीन आवासीय विद्यालय जामुल के बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया तथा उपहार उनकी पत्नी श्रीमती अमनदीप कौर ने अपने हाथों से भेंट किए गए। इस भावनात्मक आयोजन की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
जन्मदिन समारोह का एक विशेष आकर्षण 100 किलोग्राम लड्डुओं से इंद्रजीत सिंह (छोटू) को तौला गया। यह आयोजन इंदर परिवार की ओर से किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
वहीं युवा नेता बजरंगी लाल अपने सैकड़ों युवा साथियों के साथ समारोह में पहुंचे। सभी युवाओं ने इंद्रजीत सिंह (छोटू) के मुखौटे पहनकर उत्साहपूर्वक जन्मदिन का केक कटवाया और उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए। इस अनूठे आयोजन ने पूरे माहौल को उत्साह और जोश से भर दिया।
इसके अलावा सन्नी भाई की ओर से 46 किलोग्राम मिक्स मिठाई का वितरण किया गया। साथ ही नेहरू नगर गुरुद्वारा नानक सर में अरदास कर इंद्रजीत सिंह (छोटू) के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समाज सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। सुबह का नाश्ता सभी संगत को कराया गया।उनके साथ इस अवसर पर उनकी माता श्रीमती कुलवंत कौर उनके पुत्र यश सिंह ,मलकीत सिंह,सोम सिंह,सन्नी भाई सहित अन्य साथी भी मौजूद थे।
गुरुद्वारा के कार्यक्रम के बाद इंद्रजीत सीधा हनुमान मंदिर सेक्टर 9 पहुंचे और भगवान हनुमान जी की पूजा करने के बाद वो सीधे कोहका स्थित वीरा के अंगना पहुंचे। और वहां पर जो भीड़ देखने को मिली अपार जनसमर्थन एक युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के इस जन्मदिन पर पूरा वीरा का अंगना कार्यक्रम स्थल युवाओं ,बुजुर्गों,महिलाओं,से पूरा खचाखच भरा रहा।
समारोह में अनेक राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। इनमें पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,युवा भाजपा नेता मनीष पांडे,पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू,कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव,सुजीत बघेल,रूंगटा कॉलेज के डायरेक्टर संजय रूंगटा,भाजपा नेता अंजय शुक्ला, पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा,पार्षद पीयूष मिश्रा, केशव चौबे, दिवाकर भारती, सभापति गिरिवर (बंटी) साहू,अरुण सिंह, गनी खान, प्रभुनाथ मिश्रा,बाबा खान,पप्पू खान,शाहिद अहमद रज्जन ,फारुख खान,पार्षद लक्ष्मीपति राजू,आदित्य सिंह,सुमित पवार,शरद मिश्रा ,रॉबिन सिंह,सुनील चौधरी,प्रताप सिंह ,ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी, श्रीराम जन्मोत्सव समिति प्रखंड उपाध्यक्ष प्रवीण पांडे, पूर्व राज्यमंत्री बीड़ी कुरैशी, हरेंद्र राय, पार्षद भोला साहू, इंजीनियर सलमान,अली हुसैन सिद्दीकी,के.एस बेदी, दिव्या भसीन, पार्षद संतोष मौर्य, महेश वर्मा, पंकज सेठी, भाजपा नेता राहुल परिहार, रितेश ठाकुर, पलाश घोष, छ. ग. सिख पंचायत चेयरमैन जसबीर सिंह चहल, महासचिव गुरनाम सिंह,कांग्रेस नेता ऋषभ जैन, अतुल चंद्र साहू, महेश जायसवाल शशिकांत बघेल,सुनील रामटेके, अनिल चौधरी, सुनील चौधरी, कांग्रेस नेता फतेह सिंह भाटिया, कांग्रेस नेता भिलाई 3 संदीप सिंह, इमाम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे दिन चले इस आयोजन में जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं बल्कि समाज सेवा, भाईचारे और जनसंपर्क का प्रतीक बनकर सामने आया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इंद्रजीत सिंह (छोटू) के प्रति जनता के स्नेह और विश्वास को भी प्रदर्शित किया।







