रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 अंतर्गत मानसपुरम में नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा,
सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव,उप अभियंता श्री सागर ठाकुर की उपस्थिति में लगभग 2000 वर्गफीट क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग के क्षेत्र में प्रथम दृष्टया व्यवसायिक निर्माण प्रतीत हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए ,
वहाँ निर्मित की गयी अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर काटकर एवं वहाँ का आवागमन अवरुद्ध कर नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.







