ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल के नेतृत्व में रिसाली निगम के 40 वार्डो में वार्ड चलो अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया…
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल के नेतृत्व में रिसाली निगम के 40 वार्डो में वार्ड चलो अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत आज वार्ड 2 के तालपुरी बी ब्लॉक में नागरिकों से जनसंपर्क किया गया!जिसमें कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों ,वार्ड की वर्तमान परिस्थितियों और बिजली बिल में स्मार्ट मीटर लगने के कारण होने वाली बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि के बारे में जानकारी रहवासियों को दी गई! इस अभियान में लोगों से अपील की गई की स्मार्ट मीटर को चेंज करवाने फॉर्म भरें तथा वार्ड में निगम से संबंधित कोई भी समस्या होने पर वार्ड अध्यक्ष या वार्ड के कांग्रेसजनों से शिकायत करें !
इस वार्ड भ्रमण अभियान के दूसरे दिन ब्लॉक महासचिव गुलाब दास मानिकपुरी, प्रदीप चटर्जी, सेक्टर प्रभारी मुन्ना समद,पेनुक नेताम,कीर्तिलता वर्मा,दीपक तिवारी,आर के बंछोर,मनीष साहू,उत्तम कुमार मालेर ,मोहन लाल साहू ,वेद राम आदि उपस्थित रहे!
