राजधानी शहर में अतिक्रमणों, अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाये, समयसीमा में प्रकरणों क़ो करें निराकृत- अपर आयुक्त के नगर निवेश अभियंताओं क़ो सख्त निर्देश…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा ने नगर निगम मुख्यालय डेटा सेंटर में नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता श्री नीतीश झा सहित सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं एवं उपअभियंताओं की उपस्थिति में नगर निगम नगर निवेश विभाग के कामकाज पर गहन समीक्षा करते हुये अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.
अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा ने सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं एवं उपअभियंताओं को राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमणों, अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैँ. अपर आयुक्त ने समयसीमा के भीतर प्रकरणों को निराकृत किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जोनों के नगर निवेश विभाग अभियंताओं को दिए हैँ.

