आज दिनांक 11/08/2026 दिन मंगलवार को भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन का आम चुनाव पूर्व घोषणा के अनुसार प्रातः 10:30 बजे इंडियन कॉफी हाउस सुपेला के सभागार में सम्पन्न हुआ…
आज दिनांक 11/08/2026 दिन मंगलवार को भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन का आम चुनाव पूर्व घोषणा के अनुसार प्रातः 10:30 बजे इंडियन कॉफी हाउस सुपेला के सभागार में सम्पन्न हुआ पंजीयक व्यवसायिक संघ के दिशा निर्देश अनुसार चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु सहायक श्रमायुक्त दुर्ग पायल शर्मा जी उपस्थित रही उनके सहयोगी के रूप मे श्री पाल जी एवं श्री वसंत वर्मा जी भी उपस्थित रहे मंच संचालन श्री प्रमोद कुमार मिश्र ने किया चुनाव अधिकारी का स्वागत श्री एच एस मिश्रा जी ने किया श्री पाल का स्वागत श्री प्रमोद कुमार मिश्र ने किया श्री वसंत वर्मा का स्वागत श्री डी के सिंह ने किया। चुनाव अधिकारी से अनुमति लेकर मंच संचालक प्रमोद कुमार मिश्र ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कराई सर्वप्रथम प्रमोद कुमार मिश्र ने आज के आम सभा के अध्यक्षता हेतु नाम मांगा श्री डी के सिंह ने प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्री एच एस मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका पूरे सदन ने करतल ध्वनि से समर्थन किया आम सभा के अध्यक्ष एच एस मिश्रा जी का स्वागत श्री प्रेम सिंह चंदेल ने किया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रमोद कुमार मिश्र ने सर्वप्रथम यूनियन के सम्मानित सदस्यों के नाम का प्रस्ताव मांगा जिस पर डी के सिंह ने सम्मानित सदस्यों के नाम पढ़ कर सदन को सुनाया।
तत्पश्चात प्रमोद कुमार मिश्र ने भिलाई श्रमिक सभा यूनियन के अध्यक्ष पद हेतु नाम का प्रस्ताव मांगा इस पर श्री डी के सिंह ने श्री एच एस मिश्रा जी का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन हरिराम यादव जी एवं टीका राम साहू ने किया साथ ही पूरे सदन ने हाथ उठा कर इस प्रस्ताव का समर्थन किया प्रमोद मिश्रा ने अध्यक्ष पद हेतु अन्य नाम का भी प्रस्ताव मांगा अन्य कोई प्रस्ताव नहीं आने पर चुनाव अधिकारी ने श्री एच एस मिश्रा जी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से अपने अध्यक्ष का स्वागत किया पुनः प्रमोद कुमार मिश्र ने महासचिव पद हेतु नाम का प्रस्ताव मांगा इस पर जे के गहने ने डी के सिंह के नाम का प्रस्ताव महासचिव पद हेतु दिया जिसका समर्थन धनीराम सोनवानी एवं राजेश शर्मा ने किया अन्य कोई नाम महासचिव पद हेतु नहीं आने पर चुनाव अधिकारी ने डी के सिंह को महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया पूरे सदन ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया पुनः विनोद कुमार ने कहा कि शेष पदाधिकारियों को चुनने की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव को अधिकृत किया जाय पूरे सदन ने इस प्रस्ताव का समर्थन हाथ उठा कर किया श्री एच एस मिश्रा एवं श्री डी के सिंह ने चुनाव अधिकारी से आधे घंटे का समय विचार विमर्श के लिए मांगा।
चुनाव अधिकारी की सहमति से आधे घंटे बाद पदाधिकारियों की सूची चुनाव अधिकारी को सौंपी एवं महासचिव डी के सिंह ने समस्त पदाधिकारियों के नामो को पढ़ कर सदन को सुनाया सदन ने करतल ध्वनि से इसका समर्थन किया सदन को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संबोधित किया प्रदेश में ठेका श्रमिकों की स्थिति स्पष्ट की भिलाई इस्पात संयंत्र में भी यूनियन को मजबूत करने का आव्हान किया अंत में सदन का धन्यवाद ज्ञापन नवनिर्वाचित महासचिव डी के सिंह किया वो सदन को आश्वस्त किया कि पूरे यूनियन को मजबूत करने जो भी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए वे सभी कदम यूनियन द्वारा उठाया जाएगा।
इस आम सभा में श्री एच एस मिश्रा, प्रेम सिंह चंदेल,जी जोगेंद्र राव, हरिराम यादव, डी के सिंह,अशोक पंडा ,जे के गहिने, एमके जगदाले, आदित्य माथुर वीके पांडे वीके सिंह देशराज प्रसाद त्रिलोक मिश्रा एन के सिंह अनिल कुमार जैन राजेश शर्मा नितेंद्र देशलहरे विनोद कुमार रघुवर गोंड डी आर सोनवानी टीकाराम साहू विष्णु कुमार पटेल नरेंद्र कुमार पटेल कृष्ण बलराम यादव दशरथ लाल पटेल एस सी रथ ए चिन्ना मिथिलेश सिंह नितेश्वर ध्रुव मनोज कुमार दास पीके सौदागर सूरज कुमार दुर्गेश सोनवाने ए के मिश्रा प्रेम सिंह महफूज अहमद अनु कुमार देशराज प्रसाद एन के सिंह शेषनाथ सिंह श्रीमती सावित्री मिश्रा बृजेश चौधरी आदित्य माथुर अभय पुरानिक जे एस भट्टी गुरदेव सिंह राम विशाल कुंवर सिंह धर्मेंद्र शर्मा बीपी यादव गुलाबचंद सोनी इकबाल सिंह पंकज शर्मा मुकुंद पांडे गोविंद सिंह नेपाल सिंह अभय कुमार सिंह के मूर्ति नागेश मनोज मिश्रा अन्नू कुमार भूतपूर्व सहायक श्रम आयुक्त संजय सिंह के साथ सैकड़ो की संख्या में सक्रिय सदस्य मौजूद थे ।

