हरेली तिहार दिनांक 12 अगस्त 2026 बुधवार के अवसर पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें…
- नगरवासियों से हरेली तिहार पर रायपुर को हरित शहर बनाने सुरक्षित स्थानों पर अधिकाधिक पौधे रोपित कर उनकी देखभाल एवं सुरक्षा अपनी सन्तानों की भांति करने का संकल्प लेने की विनम्र अपील
रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, सभी जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, कृषि क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली के प्रति समर्पित हरेली तिहार दिनांक 12 अगस्त 2026 बुधवार के अवसर की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में सुख, समृद्धि हरियाली और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा शक्ति प्रदान करने परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदगणों, एल्डरमैनों ने कहा है कि हरेली तिहार पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, कृषि क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली के प्रति समर्पित छत्तीसगढ़ राज्य का पारम्परिक तिहार है. उक्त दिन सभी नगरवासियों को रायपुर को हरित शहर बनाने अधिकाधिक स्थानों पर सुरक्षित स्थानों पर पौधरोपण कर लगाए गए पौधोँ की सुरक्षा एवं देखभाल अपनी सन्तानों की भांति करने का संकल्प समाजहित में पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से अवश्य लेना चाहिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2025- 26 में रायपुर शहर को राष्ट्र में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लेने की एक बार पुनः विनम्र अपील की है.