रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर निगम एमआईसी सदस्य एवं संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद श्री भोला राम साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण करवाने योजना के अंतर्गत पात्र 22 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र दिया।
इससे संबंधित हितग्राहियों एवं उनके परिवारजनों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। एमआईसी सदस्य श्री भोलाराम साहू ने सभी पात्र 22 हितग्राहियों को अपना मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई दी । संबंधित हितग्राहियों ने प्रसन्नतापूर्वक भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्राप्त कर नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं एमआईसी सदस्य श्री भोलाराम साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया।




