Home दुर्ग सुपेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित...

सुपेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई ।

5
0
  • सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने, वन-वे व्यवस्था एवं सर्विस रोड को व्यवस्थित करने पर बनी सहमति।*

 

यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा नेशनल हाईवे एवं सर्विस रोड एवं बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए *पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग* के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक को *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात* द्वारा सुपेला क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-

▪️सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने एवं सड़क यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं करने के लिए व्यापारियों को समझाइश दी गई।

 

▪️ सुपेला अंडरब्रिज से आकाशगंगा की ओर जाने वाले मार्ग को वन-वे करने पर सहमति बनाई गई।

▪️ नगर निगम के सहयोग से सर्विस रोड को अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त कराकर यातायात के लिए सुगम बनाने का निर्णय लिया गया।

 

▪️ सर्विस रोड को मुख्य मार्ग से दो स्थानों पर जोड़ने की कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी, जिससे वाहनों का दबाव कम किया जा सके।

 

▪️ व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने ग्राहकों एवं कर्मचारियों को भी सड़क पर वाहन पार्क नहीं करने के लिए प्रेरित करें।

 

▪️ यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

*अपील :-* यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि सड़क एवं सर्विस रोड को पार्किंग स्थल न बनाएं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।