स्वतंत्रता वीर शहीदों के देन – देवराज जांगड़े
नया रायपुर छत्तीसगढ़ 15/08/2026
“देश भक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संकल्प के साथ शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागांव सेक्टर 28 नया रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ में मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस”
शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागांव सेक्टर 28 में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय भावना एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री देवराज जांगड़े अध्यक्ष जन भागीदारी समिति शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागांव सेक्टर 28 रहे तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री घनश्याम प्रसाद यदु सर ने किया।
सर्वप्रथम प्राचार्य, मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान गाया गया। सभी सम्मानित अतिथियों का तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा निशिका द्वारा देशभक्ति गीत पर मनोरम प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर श्री ओंकार जी द्वारा विद्यार्थियों को देशप्रेम एवं अपने कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया, महाविद्यालय प्राचार्य श्री घनश्याम प्रसाद यदु सर ने अपने संबोधन में कहा कि 80 वर्ष की इस यात्रा में भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है हमें अपने शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए कड़ी मेहनत एवं अनुशासन के साथ काम करना होगा।
मुख्य अतिथि माननीय श्री देवराज जांगड़े अध्यक्ष जन भागीदारी समिति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी हमें जिम्मेदारी भी देती है। युवा वर्ग शिक्षा, नवाचार एवं देशसेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में……………………… एवं महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक गण एवं कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

