भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा समरसता दिवस के चौथे चरण के अंतर्गत मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कलश वितरण एवं जनसंपर्क अभियान के सुचारू संचालन को लेकर जिला कार्यालय, प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला भिलाई में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, मंडलवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी ने कहा कि समरसता भारतीय समाज की मूल शक्ति है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कलश वितरण एवं जनसंपर्क अभियान को मंडल स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाए। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
जिला महामंत्री सुषमा जेठानी जी ने कहा कि समरसता दिवस के माध्यम से समाज में समानता, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। मंडल स्तर पर होने वाले कलश वितरण एवं जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खगेश केसरिया जी ने कहा कि सामाजिक समरसता केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हमारे व्यवहार और सामाजिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और समान अवसर मिले, इसी भावना के साथ जनसंपर्क अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा।
बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल जी ने किया। उन्होंने अभियान की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए मंडल स्तर पर कलश वितरण एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, जिला मंत्री मनोज तिवारी, पारस जंघेल, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप,ज्ञानदास मानिकपुरी एवं दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, व्यापार प्रकोष्ठ राजू श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, दीपक भौंडेकर, प्रशांत गुप्ता,तरुण सिंह, महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव ,जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने समरसता दिवस के चौथे चरण को सफल बनाने तथा सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




