देसी घी से बनी अनोखी होममेड रेटिनॉल क्रीम, चेहरे की झुर्रियों को कहें बाय-बाय…
- देसी घी से बनी अनोखी होममेड रेटिनॉल क्रीम, चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कहें बाय-बाय, तेजी से बढ़ रही डिमांड
लाइफस्टाइल: बढ़ती उम्र में अब हर किसी को चेहरे पर आई लाइंस और झुरियां परेशान करती हैं. आपके चेहरे की वजह से आप की उम्र ज्यादा लगने लगती है. कई लोग इनके लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते हैं तो उनके लिए महंगी एंटी एजिंग क्रीम खरीदने हैं. लेकिन हम आपको घर पर ही केमिकल फ्री और नेचुरल रेटिनॉल क्रीम तैयार कर सकते हैं.
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं और झुर्रियां आना एक सामान्य प्रक्रिया है. लेकिन यह कई लोगों की चिंता और अनचाहे तनाव का कारण बन जाती है. रिंकल्स और झुर्रियों की वजह से उम्र वास्तविक सालों से कहीं ज्यादा नजर आने लगती है. यही वजह है कि आज हर कोई इनसे छुटकारा पाने और त्वचा को ढलती उम्र के असर से बचाने के लिए नए-नए उपाय तलाश रहा है.
समय की कमी और व्यस्त जीवनशैली के कारण ज्यादातर लोग त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादा वक्त नहीं निकाल पाते हैं. ऐसे में वे बाजार में मिलने वाली महंगी और केमिकल युक्त एंटी-एजिंग क्रीमों का सहारा लेते हैं. हालांकि इन महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय आप बेहद आसान तरीके से घर पर ही बिना किसी केमिकल के पूरी तरह से नेचुरल और असरदार एंटी-एजिंग क्रीम तैयार कर सकते हैं.
रेटिनॉल आज स्किनकेयर इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मांग में रहने वाला एक मुख्य तत्व बन चुका है. सीरम, नाइट क्रीम और एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है. मूल रूप से रेटिनॉल विटामिन-ए का ही एक रूप है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने और उसे जवां बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.
कई अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि रेटिनॉल त्वचा में कोलेजन के निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ावा देता है. यह त्वचा के भीतर न्यू ब्लड वेसल्स के उत्पादन में भी मदद करता है. यह डैमेज हो चुकी स्किन सेल्स को रिपेयर करके चेहरे को फिर से स्मूथ, चमकदार और जवां बनाने का काम करता है.
रेटिनॉल का असर सिर्फ झुर्रियों तक ही लिमिटेड नहीं है, बल्कि यह एक्ने ब्रेकआउट, ओपन पोर्स और डेड स्किन सेल्स की समस्या को भी जड़ से खत्म करता है. इस जादुई क्रीम को घर पर बनाने के लिए आपको केवल दो चम्मच शुद्ध देसी घी को एक चौड़ी प्लेट में निकालना होगा.
क्रीम तैयार करने के लिए प्लेट में देसी घी के साथ थोड़ा सा पानी मिलाएं और एक कांच के गिलास के निचले हिस्से से घी को अच्छी तरह मथना शुरू करें. इस मथने की प्रक्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं. ऐसा करने से घी के सभी दाने पूरी तरह खत्म हो जाएंगे और यह बिल्कुल हल्की, स्मूथ और सफेद क्रीम के रूप में बदल जाएगा.
जब घी पूरी तरह से मलाईदार क्रीम बन जाए तो इसमें दो विटामिन-ई कैप्सूल का ऑयल और एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेने के बाद आपकी होममेड नेचुरल रेटिनॉल क्रीम पूरी तरह से तैयार हो जाती है, जो त्वचा को अंदर से पोषण देने में सक्षम है.
इस होममेड क्रीम का जायदा फायदा हो, इसके लिए इसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है. रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करें और टोनर लगाकर स्किन का pH बैलेंस करें. इसके बाद उंगलियों पर थोड़ी सी क्रीम लेकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करें या फिर हल्के हाथों से टैप करके लगाएं.