नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में 2 बड़े बकायादारों पर बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर सीलबंदी की कार्रवाई…
- एक अन्य बड़े बकायादार ने सीलबंदी कार्रवाई के दौरान स्थल पर ही 224654 रू का बकाया भुगतान तत्काल कर दिया
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग द्वारा 2 बड़े बकायादारों वार्ड, 5 अंतर्गत भनपुरी के शरफुद्दीन पर 134233 रू और दयाराम शर्मा पर 196219 रू इस प्रकार दो बड़े बकायादारों पर कुल 330452/-रूपये का बकाया होने और बकाया राशि रायपुर नगर पालिक निगम को अदा नहीं किये जाने पर उनके सम्बंधित संस्थानों में तत्काल सीलबंदी की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई प्रक्रिया के अंतर्गत की गयी एवं 1 अन्य बकायादार वल्ली ताई मुर्राभट्ठी द्वारा स्थल में ही सीलबंदी कार्रवाई के दौरान 224654/- रूपये के बकाये का तत्काल भुगतान नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग को कर दिया गया.
आज नगर पालिक निगम रायपुर जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत सभी 7 वार्डो में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई हेतु अभियान चलाया गया. यह अभियान कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.
आज नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की सीलबंदी कार्रवाई के दौरान स्थल पर नगर पालिक निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक धनेश यादव की उपस्थिति रही.
