भिलाई के ख्वाजा अहमद को खेल जगत का सम्मान, शहीद विनोद चौबे पुरस्कार के लिए चयनित…
भिलाई। राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2025-26 के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सूची में भिलाई के पूर्व नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी ख्वाजा अहमद का नाम भी शामिल है। उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान वर्ष 2025-26 से सम्मानित किया जाएगा।
जारी सूची के अनुसार ख्वाजा अहमद का जिला दुर्ग और खेल वॉलीबॉल दर्ज है। सम्मान के लिए उन्हें 12 अंक प्रदान किए गए हैं। राज्य खेल अलंकरण में उनका चयन भिलाई और दुर्ग जिले के खेल जगत के लिए गौरव की बात है।
ख्वाजा अहमद के चयन से स्थानीय खेलप्रेमियों और वॉलीबॉल खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। उनके सम्मानित होने से क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।



