बनारी में छात्र-छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति व स्वच्छता जागरूकता रैली …
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत माय भारत चाम्पा के टीम के सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम प्रभारी राहुल दिवाकर के नेतृत्व में नशा मुक्ति और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बनारी के सरपंच देवनारायण सिदार, शाला विकास समिति के अध्यक्ष आलोक पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष रविंद्र प्रधान उपस्थित रहे । जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया रैली संपन्न होने के पश्चात स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के विषय पर विद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिभा धीवर, द्वितीय स्थान अनिरुद्ध पाण्डेय, तृतीय स्थान आस्था लाठिया, चतुर्थ स्थान निखिल धीवर ने प्राप्त किया । प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । कार्यक्रम के अगली कड़