सूरज साहू की पहल, रेड ड्रॉप और हाईटेक हॉस्पिटल के सहयोग से कांवड़ यात्रियों की सेवा…
- शिवनाथ कावड़ यात्रा का चंद्र मौर्य टॉकीज पर रेड ड्रॉप संस्था ने किया कांवड़ियों का जोरदार स्वागत
- सावन में गूंजेगा हर-हर महादेव, 23 अगस्त को निकलेगी 33 किलोमीटर की भव्य शिवनाथ कांवड़ यात्रा
भिलाई। सावन के पवित्र माह में दुर्ग जिले की धरती एक बार फिर भक्ति, आस्था, सनातन एकता और सामाजिक समरसता के विराट संगम की साक्षी बनी शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन एकता, सामाजिक समरसता, संस्कृति जागरण एवं नशा मुक्त समाज के संकल्प को लेकर भव्य शिवनाथ कांवड़ यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया
आज सुबह धर्मगुरुओं द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर इस पावन यात्रा का शुभारंभ किया गया। लगभग 33 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त, युवा, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता
एवं विभिन्न समाजों के लोग शामिल होकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे।
आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश
समिति के संरक्षक उपकार चंद्राकर ने कहा कि शिवनाथ कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक एवं सामाजिक अभियान है। यात्रा के माध्यम से सनातन एकता, सामाजिक समरसता और संस्कृति जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नशा मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस यात्रा में जनसहभागिता बढ़ रही है और इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्त स्वयं की प्रेरणा से यात्रा से स्वयं जुड़ रहे हैं।
55 स्थानों पर होगा कांवड़ यात्रियों का स्वागत
यात्रा संयोजक विपिन चंद्राकर ने बताया कि यात्रा की तैयारियां जोरदार थी। लगभग 200 कार्यकर्ता विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अतिथियों एवं शिवभक्तों की सहभागिता भी रही
उन्होंने बताया कि लगभग 33 किलोमीटर के यात्रा मार्ग में करीब 55 स्थानों पर समाज, रेड ड्रॉप संस्था के टीम एवं हाईटेक हॉस्पिटल के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुपेला कर्मा चौक चंद्र मौर्य टॉकीज के पास
किया गया प्रमुख रूप से संयोजक सूरज साहू भाजपा नेत्री दिव्या विद्या रतन भसीन , श्रीमती तुलसी साहू सह प्रभारी ओबीसी मोर्चा सलाहकार युवा नेता प्रेम किशन साहू फाउंडर अखिलेश तिवारी माही तिवारी युवा संयोजक अजीत साहू महासचिव रेड ड्रॉप कबीर साहू फाउंडर हीरा शंकर साहू शम्भू, सनत साहू, दुष्यन्त साहू, मिनाज सोशल वर्कर,
जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक समितियों द्वारा कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भक्ति के साथ-साथ भाईचारे, एकता और अखंडता का संदेश देने का कार्य कर रही है।
महाकाल की पालकी और अघोरी दल विशेष आकर्षण का केंद्र रही भक्तों के बीच में
यात्रा प्रमुख वरुण यादव ने बताया कि इस वर्ष शिवनाथ कांवड़ यात्रा में कई विशेष आकर्षण देखने को मिला यात्रा में भगवान भोलेनाथ की महाकाल पालकी झांकी, अघोरी दल एवं भोलेनाथ परिवार की भव्य झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से सुंदर एवं आकर्षक ढंग से कांवड़ सजाकर यात्रा में शामिल होने वाले कांवड़ यात्रियों को समिति द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
शिवनाथ तट पर होगा रुद्राभिषेक एवं भव्य आरती
यात्रा के अंतिम पड़ाव पर शिवनाथ नदी के पावन तट पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं भव्य शिवनाथ आरती का आयोजन किया गया इस अवसर पर उनके साथ तेजस पाल तुलसी ध्रुव राहुल परिहार युवा मोर्चा महेश वर्मा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सोनी लोकेश पांडे संतोष मौर्य पार्षद मौजूद रहे सोनी एवं लोकेश पांडे ने फल भी भक्तों को वितरण किया।

