पर्यावरण कि ओर निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़ कि टीम ने शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला , वृंदा नगर,भिलाई के सुरक्षित कैंपस में किया वृक्षारोपण, बच्चों एवं स्कूल प्रबंधन को दिलाया शपथ…
भिलाई: प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार को भी सुबह 9 बजे आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़ कि टीम अत्याधुनिक मशीन और पौध लेकर शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला , वृंदा नगर,भिलाई के सुरक्षित कैंपस में स्कूल प्रबंधन कि विगत कई हफ्तों कि मांग को पूरा करने वृक्षारोपण हेतु पहुंची!
रविवार होने और लगातार बारिश के बीच जागरूक स्कूल के बच्चे, उनके अभिभावक एवं स्कूल प्रबंधन से श्रीमती मधु शुक्ला ,श्री महेश नारायण ,श्री सुशील तिवारी,श्री शंभू कुशवाहा , फुलेश्वरी यादव एवं अन्य पहुंच कर आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़ के साथ मिलकर पौधरोपण कर उन्हें लोहे के जाली से संरक्षित भी किया !
इस दौरान आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़ के वरिष्ठ सदस्य शारदा गुप्ता जी ने सभी उपस्थित बच्चों, अभिभावको एवं स्कूल प्रबंधन को पौध को पेड़ बनते तक ध्यान रखने हेतु , कही भी पेड़ को किसी के भी द्वारा काटते देख विरोध दर्ज करने एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित और जागरूक होने कि शपथ भी दिलाई!
इस दौरान आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़ टीम से संरक्षक करमजीत सिंह, गुरुनाम सिंह, मेघा कौर,कन्हैया सोनी, मदन सेन, बंटी नाहर,शारदा गुप्ता, रविन्द्र देवांगन, अमिताभ भट्टाचार्य, पुष्पा भट्टाचार्य, सी पी सिंह, श्री राम, संतोष जायसवाल, भास्कर तिवारी, सुभाष शर्मा, सहित अन्य सम्माननीय सदस्य उपस्थित थे !
