प्लेट मिल ने फिनिश्ड प्लेट्स के रोड डिस्पैच का नया दैनिक रिकॉर्ड बनाया …
भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल के डिस्पैच सेक्शन ने फिनिश्ड प्लेट्स के रोड डिस्पैच का नया दैनिक रिकॉर्ड स्थापित किया है। 24 अगस्त 2026 को टीम ने एक दिन में 49 ट्रॉलियों के माध्यम से 1,526 टन फिनिश्ड प्लेट्स का रोड डिस्पैच कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
इससे पूर्व 16 अगस्त 2026 को 40 ट्रॉलियों के माध्यम से 1,246 टन फिनिश्ड प्लेट्स डिस्पैच रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। इस प्रकार पिछले रिकॉर्ड की तुलना में एक दिन में 9 अधिक ट्रॉलियों के माध्यम से 280 टन अधिक फिनिश्ड प्लेट्स का डिस्पैच किया गया।
यह उपलब्धि प्लेट मिल के डिस्पैच सेक्शन, ऑपरेशन एवं लॉजिस्टिक्स टीम, ट्रांसपोर्टर, क्रेन एवं हैंडलिंग टीम सहित सुचारू और तेज प्रेषण प्रक्रिया में योगदान देने वाले सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय, बेहतर योजना और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
सड़क मार्ग से प्रेषण में स्थापित यह नया दैनिक रिकॉर्ड प्लेट मिल, सेल–बीएसपी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और प्रेषण दक्षता के क्षेत्र में एक नया मानदंड प्रस्तुत करता है। यह सामूहिक टीमवर्क, कार्यकुशलता और निरंतर बेहतर प्रदर्शन की दिशा में टीम की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
—————————-


