नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग ने समता कालोनी भैसथान में आवासीय क्षेत्र में संचालित 4 डेयरियों के सम्बंधित संचालको को कडी चेतावनी देकर सडक पर खुले में पालतु मवेशियों को छोडने पर कुल 14000 रूपए ई जुर्माना किया…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ती पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन एव जोन 7 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू की उपस्थिति में जनशिकायतो की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 7 क्षेत्र अतर्गत समता कालोनी श्री श्याम खाटु मंदिर के समीप एवं अग्रसेन चौक श्री गणेश मंदिर के समीप भैसथान क्षेत्र आवासीय क्षेत्र में संचालित 4 डेयरी सचालको को भविष्य के लिए नियमानुसार कडी चेतावनी देते हुए सड़क पर डेयरी के पालतु मवेशियों को खुले में छोडने एवं गंदगी फैलाने पर कुल 14000 रु. का ई जुर्माना किया गया।
नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर के मार्गनिर्देशन में जोन 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज अग्रसेन चौक, मंगलम प्लाजा, श्री गणेश मंदिर के समीप रायपुर नगर निगम कालोनी में डेयरी संचालक राहुल सिंग ठाकुर पर 5000 रू, श्री श्याम खाटु मंदिर के समीप समता कालोनी मार्ग में डेयरी संचालक राजू सोनकर,
होरीलाल यादव, संतोष सोनकर पर 3000-3000 रू कुल 4 डेयरी सचालको पर डेयरी के पालतू मवेशियों को सडक पर खुले में छोडने पर कुल 14000 रू का ई जुर्माना स्थल पर जनशिकायते सही मिलने पर किया गया एवं प्राप्त जनशिकायतो का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।

