CM साय आज BJP कार्यशाला में होंगे शामिल…
CM साय करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. दोपहर 12 बजे वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में संकल्प सेवा अभियान को लेकर बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे. बैठक के बाद वह जेई रोड स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आोयिजत खेल अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. यहां वह करीब शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक मौजूद रहेंगे. इसके बाद वह मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
खेल अलंकरण समारोह 2026 आज
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए आज बड़ा दिन है. राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य स्तरीय खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को विभिन्न खेल पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे. राज्य खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया जाएगा. इनमें 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किया जाएगा. समारोह के दौरान 5 टीमों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी. खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद कौशल यादव और वीर हनुमान सिंह पुरस्कार समेत विभिन्न खेल सम्मानों से नवाजा जाएगा. राज्य खेल अलंकरण समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.