August 30, 2026

गंगाधर सेवा संघम डोकुलपाडु भिलाई ने निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया…

IMG-20260829-WA0035

भिलाई। श्री गंगाधर सेवा संघम (डोकुलपाडु), भिलाई द्वारा वार्ड क्रमांक 29, वृन्दा नगर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड की जनता ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में पहुंचकर दंत परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।

 

इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रूंगटा डेंटल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। चिकित्सकीय टीम द्वारा शिविर में पहुंचे लोगों का दंत परीक्षण किया गया तथा दांतों की देखभाल, स्वच्छता एवं दंत रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में श्री गंगाधर सेवा संघम के अध्यक्ष श्री एम. पापाराव, महासचिव व्ही. अप्पाराव, कोषाध्यक्ष पी. कामेश्वर राव, उप महासचिव एम. आदिनारायण, उप कोषाध्यक्ष ए. कृष्णा, के. उमाशंकर राव, के. राजू, जी. माधव राव, एम. बाबूराव, सागुरु नारायण स्वामी, एम. अप्पाराव, एम. धर्माराव, पी.वेंकट राव, यू. अनिल कुमार, वी. नवीन, के. रवि, एम. तनिष, वी. कामेश, एन. मल्लेश, एल. पुन्नय्या, के. जोगैया, यू. गणपति, एल. पोतन्ना, सुधारकर, डी. राजू सहित संघ के सम्माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड क्रमांक 29 के नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया।

 

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

 

शिविर के सफल आयोजन के लिए रूंगटा डेंटल कॉलेज की टीम, वार्डवासियों तथा श्री गंगाधर सेवा संघम के सभी सदस्यों का सहयोग एवं सहभागिता सराहनीय रही। और समाज की ओर से रूंगटा डेंटल कॉलेज के डॉक्टर्स को शील्ड से सम्मानित किया गया।

You may have missed