September 1, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, राजधानी में सुबह से बरस रहे है बादल, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम…

21_09_2022-heavy_rainchhattisgarh_23086516_m

रायपुर:  बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. कई इलाकों में झमाझमा बारिश का दौर शुरू हो गया है. बीते 24 घंटे में सभी इलाकों में वर्षा हुई, लेकिन बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर जोरदार बारिश हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा. राजधानी रायपुर में रविवार को बारिश ने लोगों को जमकर भिगाया. आज सुबह से शहर में पानी गिर रहा है. सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रायपुर में बादल, बारिश और गरज-चमक

राजधानी रायपुर में 31 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

You may have missed