September 1, 2026

आयुक्त संबित मिश्रा ने फुण्डहर और गोकूल नगर गोधाम की व्यवस्था का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण…

IMG-20260831-WA0041
  • आयुक्त ने गोधामो में दाना, चारा, पानी की व्यवस्था, स्वच्छता, गौवंश की सुरक्षा, गौवंश की चिकित्सकीय जांच टीकाकरण की शासकीय पशु चिकित्सको के मार्गदर्शन में आवश्यक व्यवस्था देने के दिये निर्देश*
  • आयुक्त ने गोधामो में सतत मॉनिटरिंग कर सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश

      रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र जोन 9 अंतर्गत फुण्डहर गोधाम और जोन 6 अंतर्गत गोकूलनगर गोधाम की व्यवस्थाओ का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। आयुक्त ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित गोधामो की व्यवस्था सतत नियमित मॉनिटरिंग कर सुचारू बनाये रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

आयुक्त ने गोधामो के निरीक्षण के दौरान मवेशियों के चारा, पानी, दाना आदि की सुचारू व्यवस्था करने गौवंश की सुरक्षा की दृष्टि से स्वच्छता, गौवंश एवं गौमाता की शासकीय पशु चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्सको के मार्गदर्शन में समय समय पर टीकाकरण सहित चिकित्सकीय जांच की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शासन के निर्देशानुसार सुनिश्चित करवाने के निर्देश संबंधित जोन अधिकारियों को दिये।

आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा गौधामो के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, श्री दिनेश सिन्हा सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।

You may have missed