September 2, 2026

वार्ड क्रमांक 20 के हरिनगर की जनता का सीधा सवाल — टैक्स लेते हो तो सुविधा क्यों नहीं देते?

IMG-20260901-WA0023

वार्ड क्रमांक 20 ऐसा क्षेत्र है, जहां लोगों के घरों का नियमितीकरण हो चुका है और नगर निगम द्वारा उनसे नियमित रूप से टैक्स भी लिया जा रहा है। फिर भी जब हरिनगर में सड़क की मांग की जाती है, तो इसे “अवैध कॉलोनी” कहकर विकास से दूर रखा जाता है।

मेरा नगर निगम चरोदा की कांग्रेस की शहर सरकार से सीधा सवाल है—

👉 अगर यह अवैध है तो टैक्स लेना बंद करो।

👉 अगर टैक्स लेते हो तो जनता को सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाएं दो।

👉 और अगर सड़क नहीं बनानी है, तो कम से कम इस सड़क को मछली पालन के लिए ही विकसित कर दो, क्योंकि बारिश में सड़क की हालत देखकर ऐसा लगता है कि यहां सड़क कम और तालाब ज्यादा है! 🐟😄

जनता टैक्स दे, लेकिन सुविधा के नाम पर सिर्फ कीचड़ और पानी मिले—यह कैसा विकास है?

 

वार्ड 20 की जनता को अब बहाने नहीं, पक्की सड़क और मूलभूत सुविधाएं चाहिए।

 

ए. गौरीशंकर

चरोदा मंडल अध्यक्ष