नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत मिलते ही नेहरू नगर बूढ़ातालाब बायपास मार्ग में तत्काल टीम भेजकर कचरा उठवाया और स्वच्छता कायम की…
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग को गन्दगी एवं कचरे से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चन्द्रवंशी के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर के मार्गनिर्देशन में जोन क्षेत्र अंतर्गत
नेहरूनगर बूढातालाब बायपास मार्ग में तत्काल टीम भेजकर बायपास मार्ग पर पड़े कचरे को उठवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता कायम की गयी और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
