नागसेन विद्यालय हाउसिंग बोर्ड में हुआ उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम…
- विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वावलंबन एवं साइबर जागरूकता की दी जानकारी
भिलाई।स्वालंबी भारत अभियान, भिलाई इकाई द्वारा विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करने एवं उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज नागसेन विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्वावलंबन एवं साइबर जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। महिला चेम्बर प्रभारी सरोजनी पाणिग्रही जी ने कहा कि आज के युवा केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि नए अवसरों का निर्माण करने वाले बनें। अपनी रुचि, प्रतिभा और नए विचारों को पहचानकर विद्यार्थी भविष्य में स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं।
पूर्णिमा नंदी ने
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान के प्रति सावधानी बरतने की जानकारी दी गई।
पूजा वर्मा ने अपने संघर्ष जीवन से सफलता तक का सफर छात्रों को बताया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा उद्यमिता और भविष्य में स्वरोजगार के अवसरों को लेकर अपने प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में “सीखो, सोचो और स्वयं आगे बढ़ो” की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से माधुरी पराशर,भारती देशमुख व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना निरंकार ने दी ।